भरत भारद्वाज
फरसगाँव – आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी के अंतर्गत ग्राम रांधना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 04 अक्टूबर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया जिसमे कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।
सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देने के साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जूस और फल भी दिए गए।
माकड़ी बीएमओ डॉक्टर देवेश धरत ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा रक्तदान महादान है। आपका दान किया गया रक्त न जाने कितनों को जीवन देगा। कितनों के लिए जीवन दायनी साबित होगा। रक्तदान से किसी को डरने की आवश्यकता नही है। किसी भी तरह की कोई कमजोरी नही आती, अपितु आप के दान से किसी को जीवन अवश्य मिलेगा।
इस दौरान बीएमओ डॉ देवेश धरत, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती प्रियंका सोम, सेक्टर प्रभारी श्रीमती रागिनी प्रधान,मेडिकल ऑफिसर अनुराग इक्का, सेक्टर सुपरवाइजर, श्रीमती बिशाका शील, ब्लड सेंटर काउंसलर गीता विश्कर्मा, धीरेंद्र नेताम, यशवंत पांडे,बलिराम वट्टी,बीरसिंग नेताम, प्रकाश नेताम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
