भरत भारद्वाज
फरसगाँव – नगर के गांधी चौक में गणेश उत्सव समिति द्वारा 3 अक्टूबर की रात रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के नन्हे मुन्हे बच्चों सहित कई लोगों ने भाग लेकर रंगारंग डांस की प्रस्तुति दी । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रशांत पत्र भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कोंडागांव के द्वारा 3100 रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार विजय लांगड़े पार्षद वार्ड क्रमांक 2 व नेता प्रतिपक्ष के द्वारा ₹2100 और तृतीय पुरस्कार श्रीमती शैल सेठिया पार्षद वार्ड क्रमांक 5 के द्वारा ₹1100 दिया गया। साथ ही साथ इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को आसिफ किराना के संचालक मोहम्मद आसिफ के द्वारा ट्रॉफी दिया गया। सभी प्रतिभागियों को केवी जनरल स्टोर के संचालक मोहम्मद फिरोज के द्वारा सांत्वना पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी प्रदान किया गया । वहीं नगर के दंतेश्वरी पुस्तक मंदिर के संचालक हरीश जायसवाल के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । जय दंतेश्वरी पुस्तक मंदिर का संचालक प्रीतम सिन्हा के द्वारा पांच विशेष सम्मान पुरस्कार भी प्रतिभागियों को दिया गया ।
इस दौरान कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में श्रीमती रेखा जायसवाल, सुभद्रा भारद्वाज उपस्थिति रही वहीं इस कार्यक्रम में मंच संचालन निषाद सलाम के द्वारा किया गया । इस आयोजन में गांधी चौक के गणेश उत्सव समिति के सभी लोग सहित बड़ीसंख्या में दर्शक, नगरवासी उपस्थित है ।
