सामुदायिक भवन में हुआ सामुदायिक वन संसाधन सर्वेक्षण कार्यशाला का आयोजन


भरत भारद्वाज

फरसगाँव – नगर के सामुदायिक भवन में वन विभाग द्वारा सामुदायिक वन संसाधन कार्यशाला आयोजित किया गया । यह कार्यशाला फरसगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीशकुमारी चनाप की अध्यक्षता में किया गया ।

इस कार्यशाला में फरसगाँव विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच,पंच,वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। जिसमे राज्यस्तर के राज्य संयोजक श्रीमती नमिता मिश्रा और सहयोगी तुलसीराम नेताम के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सामुदायिक वन संसाधन की अधिकार के तहत वन संसाधन अधिकार अधिनियम,वनों की सुरक्षा संरक्षण, संवर्धन ,प्रबंधन की कार्य योजना एवम वनों की की सुरक्षा संवर्धन इत्यादि विषयों पर विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी गई । इस दौरान वन विभाग के एसडीओ महेंद्र यदु, फरसगांव रेंजर रामेश्वर यादव, बड़ेडोंगर रेंजर नरेंद्र मेश्राम, निराकार सिंह ठाकुर , श्रीमती सुशीला नेताम, श्रीमती संध्या नाग , शिवनाथ सेठिया, डोमार सिंह नेताम, मोहन पुजारी , गुदराम मरकाम, वासुदेव डहरिया,किसन बघेल, खगेश्वर दीवान, वीरेंद्र सोना, नागेश्वर गड़पाले,श्रवण नेताम, रतन नेताम,चांदनी मरकाम,सरिता मरकाम,हरि मरकाम, तेन सिंग भोयर, अनिल मरकाम सहित स्टाप में अन्य कर्मचारी उपस्तिथ थे ।

Express MPCG