पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूला पति, पुलिस कर रही जांच


योगेंद्र सिंह बैस

भिलाई जामुल थाना क्षेत्र घूमंतु प्रवृत्ति के महिला की लाश मंच पर पुलिस को मिली है। वहीं उसके पति की लाश फांसी पर लटकी मिली है। एक साथ दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लोगों ने घटना की सूचना डॉयल 112 को मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए मरचूरी में भेज दिया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है जामुल टीआई याकुब मेनन ने बताया कि आदिवासी मोहल्ला जामुल निवासी रमली नेताम का मंच में लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुची और पति जीतू नेताम को खोजबीन करने पर नहीं मिल रहा था। मंच से थोडे दूर आगे एक झोपड़ी में उसकी लाश फांसी पर लटकी मिली दोनों के शरीरी में किसी भी प्रकार का चोट के निशान नहीं मिले है। दोनों के तीन बच्चें भी है। रमली और जीतू मूलत: तिल्दा के रहने वाले है। घूम-घूमकर अपना जीवन यापन यहां रहकर करा करते थे। बताया जा रहा है कि रमली पति बच्चों समेत तिल्दा से दो तीन दीन पहले ही यहां आए हुए थे। रमली कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कोई खास जानकारी भी नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तिल्दा से जामुल पहुचे है शव का पीएम होने के बाद ही मौत की असली जानकारी खुलकर सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है पत्नी के शव का पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के कारण और जांच स्पष्ट हो पायेगी

Express MPCG