कब-बुलबुल टीम बाजारपारा एवम् मुरारीपारा में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का हुआ आयोजन टीम लीडर पवन साहू एवं दीपमाला वैष्णव द्वारा विभिन्न सांकेतिक भाषाओं की जानकारी प्रदान कर मुक-बधिर लोगों की सहयोग हेतु की गई अपील

फागू यादव

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के पदेन संरक्षक एवं कलेक्टर दीपक सोनी, राज्य आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट भीषभदेव साहू के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव से संबद्ध शासकीय प्राथमिक शाला मुरारी पारा बड़ेबेंदरी में कब-मास्टर पवन साहू के नेतृत्व में तथा शासकीय प्राथमिक शाला बाजारपारा कोंडागांव में फ्लॉक लीडर श्रीमती दीप माला वैष्णव के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया गया।
सांकेतिक भाषाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सांकेतिक भाषाओं की स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से हर साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मुक-बधिर व्यक्तियों के विकास के लिए मनाया जाता है। दुनिया भर में लगभग 70 मिलियन बधिर लोगों के मानव अधिकारों के 135 राष्ट्रीय संघों का एक संघ के द्वारा 23 सितंबर 1951 में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का स्थापना किया गया तथा संयुक्त राष्ट्र संघ ने 23 सितंबर 2018 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाने की घोषणा की तब से प्रतिवर्ष 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़ेबेंदरी के कब-मास्टर पवन कुमार साहू एवं शासकीय प्राथमिक शाला बाजार पारा कोंडागांव के फ्लॉक लीडर श्रीमती दीपमाला वैष्णव के नेतृत्व में कब-बुलबुल टीम के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सांकेतिक भाषाओं का उपयोग करने जैसे शांत बैठे रहना, सावधान, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो, बुरा मत कहो तथा संख्याओं का ज्ञान जैसे सांकेतिक भाषा की जानकारी देकर मुक-बधिर लोगों को विशेष सहयोग प्रदान करने अपील किया गया।

Express MPCG