यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है. अमूमन सभी चुनावों में यह देखा जाता है कि मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बांटी जाती है. छत्तीसगढ़ में चुनावी साल है जिसके मद्देनजर शराबों की जमाखोरी शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही शराब कारोबारियों व बिचौलियों पर कार्यवाही के लिए आबकारी विभाग की एक्टिव हो गया है. और बस्तर में अवैध शराब की खेप को आबकारी विभाग ने ज़ब्त किया है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. जिसके कब्जे से पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में निर्मित 80 पेटी शराब जब्त किया गया है…
आबकारी विभाग के अधिकारी रतन नागेश ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम गस्त के लिए बस्तर जिले के विभिन्न इलाके में पहुंची हुई थी. जहां टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करपावंड थाना क्षेत्र के डुरकाठोगा जैबल में ग्रामीण अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने के लिए छुपा रखा है. जिसके बाद टीम को जैबल के लिए रवाना किया गया. जहां टीम ने दबिश देते हुए रेड की कार्यवाही किया. और घर के भीतर से 80 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त किया. और आरोपी राम बघेल को धर दबोचा. जिसने कड़ी पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया. इसके साथ ही आरोपी ने टीम को जानकारी दिया कि गाँव के ही आकाश नाम के व्यक्ति व उनके साथियों के द्वारा अवैध शराब को अपने घर मे रखने को कहा था. और जैसे ही आबकारी विभाग की टीम ने गाँव मे दस्तक दिया. आकाश व साथी फरार हो गया. जिसके बाद टीम आकाश की पतासाजी में जुट गया है. जब्त 720 बल्क लीटर अवैध शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया. और उसे जेल भेज दिया गया है…
दरअसल छत्तीसगढ़ से लगे पड़ोसी राज्य उड़ीसा व मध्य प्रदेश से अवैध अंग्रेजी शराब को छत्तीसगढ़ में तस्करों के द्वारा खपाया जाता है. और बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से इसकी बिक्री ग्रामीणों को बेवकूफ बनाकर बेची जाती है. इससे पहले भी बस्तर में आबकारी विभाग ने कार्यवाही किया था. इसके बावजूद भी शराब तस्करों के हौसले बुलंद है. और बस्तर में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री धड़ल्ले से जा रही है…
