वाटर एड इंडिया संस्था के माध्यम से स्व सहायता समूह एवं स्वच्छताग्राही दीदियों को समूह से राशि का आबंटन व राशि को किश्तों में जमा करने का दिया गया प्रशिक्षण

 

कांकेर/ कांकेर कलेक्ट्रेट सभागार में वाटर एड इंडिया संस्था के माध्यम से स्व सहायता समूह की दीदी एवम स्वच्छताग्राही दीदियों को समूह में राशि प्रबंधन करके स्वच्छता कार्यों के प्रबंधन हेतु किस तरह से स्व सहायता समूह से राशि का आबंटन किया जा सकता है और उस राशि को किश्तों में किस तरह से जमा किया जा सकता है को समझाया गया ।

स्वच्छता प्रबंधन क्यों आवश्यक है एवम किस तरह से स्वयं सहायता समूह इस प्रक्रिया में मदद कर सकती है को विभिन्न ट्रेनरों के माध्यम से बताया गया ।

 

जल सेवा चैरिटेबल फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में सहायक परियोजना अधिकारी श्री रमेश ठाकुर, बिहान से बैस सर एवम ख्याति सिन्हा जी उपस्थित थे । कांकेर जिले से विभिन्न ग्राम से आए समूह की दीदियों ने अपने अपने अनुभवों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक समझाए।

 

वाटर एड इंडिया से जिला समन्वयक अज़हर कुरैशी द्वारा कार्यक्रम को संचालित करते हुए बताया कि समूह की दीदी वॉश फाइनेंस हेतु केसे पैसा प्राप्त कर सकती है , जिस तरह सभी के साप्ताहिक बैठक में प्रक्रिया होती है उसी तरह से घरेलू सोखता गड्ढा निर्माण , शौचालय मरमत , और इस से ही संबंधित एवम इस तरह कार्य हेतु भी घरेलू रूप से एवम सामुदिक रूप से राशि ली जा सकती है एवम बाद में वापस किया जा सकता है ।

कार्यक्रम में अरुण जैन, नरेंद्र सहारे ने निर्माण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । इको ब्रिक्स के माध्यम से हम केसे खाली बोतलें उपयोग में ला सकते है को विभिन्न उदाहरणों से समझाया गया ।

रोशन साहू ने योजनाबद्ध प्रक्रिया को साझा किया ।

 

निश्चित रूप से आज के कार्यशाला से कांकेर जिले में एक नई सीख का प्रारंभन् वाटर एड इंडिया के माध्यम से हुआ है ।

Express MPCG