फागू यादव
आपको बता दे कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कोटवार संघ जिला इकाई कोंडागांव अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर एवं एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। 19 अगस्त को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव जिले के बायनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेंगागोंदी के गौरपारा निवासी धर्मदास बघेल की 12 अगस्त को नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक के आधार पर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके चलते क्षेत्र के कोटवारों में दहशत व्याप्त है। वहीं इस मामले को लेकर कोटवार संघ ने कोंडागांव कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कोटवारों के लिए सुरक्षा बीमा योजना लागू करने एवं शहीद हुए कोटवार के परिवार के लिए तत्काल आर्थिक सहयोग करने की मांग की है।
