चारामा घाट में हुई एक कार की खड़ी ट्रक से टक्कर, हादसे में 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

कांकेर/ कांकेर धमतरी एनएच 30 में चारामा घाट के नजदीक एक कार की ट्रक से भिडंत हो गई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक सीजी 04 पीडी 2897 रायपुर की ओर जा रही थी कार सवार 2 लोगो की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया है ।

कार सवार सिख फैमिली रायपुर के बताया जा रहा है। मृतकों में 1 महिला , 1 बच्चा बताया जा रहा है ।

अपडेट जारी…..

दुर्घटना में कार  खड़ी ट्रक से टकराई । कार सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बड़ी मां (32 वर्ष) और 3 साल की भतीजी की इलाज के दौरान मौत हो गई।गंभीर रूप से घायल अन्य 4 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने कार और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। घटना गुरुर थानाक्षेत्र का है । बताया जा रहा ही कि कांकेर जिले के गोविंदपुर से कार सवार वापस रायपुर लौट रहे थे ।

Express MPCG