बस व ट्रक की हुई आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत,दर्जनों यात्री हुए घायल, NH 30 छोटे मोड़ की घटना 

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ट्रक व बस की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई , इस दुर्घटना में बस में सवार दर्जन भर से अधिक व्यक्ति घायल हो गए हैं ।

यह दुर्घटना नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के आगे छोटे मोड़ के पास हुई है, रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही बस और सामने से आ रही ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई यह दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए दुर्घटना की खबर मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस वाहन की सहायता से उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में भिजवाया गया है, वहीं दुर्घटना के चलते रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है, जिसके चलते जाम की स्तिथि बन गई हैं । पुलिस पुलिस घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल भिजवाने के साथ रोड को क्लियर करने में लगी हुई है । घायलों का उपचार फरसगांव अस्पताल में जारी है वहीं फरसगांव पुलिस दुर्घटना के कारण कि पतासाजी कर रही है ।

Express MPCG