विनोद जैन

बालोद। रक्षा बंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, शहर मंडल बालोद द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में विशेष अभियान चलाकर उन्हें राखियां एवं शुभकामना संदेश भेजे गए।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा में दिन-रात तैनात प्रत्येक सैनिक किसी मां का लाल, किसी बहन का भाई और किसी परिवार की संतान है। अपने परिवार से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा करने वाले इन वीर जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के लिए रक्षा बंधन के पावन अवसर पर राखियां भेजी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती डॉ. मोना टूवानी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, महामंत्री दीप्ति यादव, मंत्री पुष्पा साहू, पार्षद सुनीता मनहर, समारीन साहू, कौशिल्या मेश्राम, शशि यादव, डामीन बांसगड़े, रेखा यादव, भूमिका यादव, देवारिन साहू सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। कार्यक्रम के माध्यम से वीर जवानों के उज्ज्वल स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन एवं राष्ट्र सेवा के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
फोटो कैप्शन:
भाजपा महिला मोर्चा, शहर मंडल बालोद की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रक्षा बंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए राखियां एवं शुभकामना संदेश भेजते हुए।
