*तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस का ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान शुरू, घर-घर भरवाए गए आवेदन पत्र*

तिल्दा,नेवरा /गोवर्धन यदु

तिल्दा-नेवरा@प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों और उपभोक्ताओं को मिल रहे अधिक बिजली बिलों के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तिल्दा-नेवरा में ‘स्मार्ट मीटर हटाओ’ अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान का शुभारंभ मावली माता मंदिर पुरानी बस्ती तिल्दा मावली चौक से किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 में घर-घर जाकर लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने एवं पुनः सामान्य (नॉर्मल) बिजली मीटर लगाने की मांग को लेकर आवेदन पत्र भरवाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली की कीमतों और अधिक बिजली बिलों से आम जनता परेशान है। इसी को लेकर बिजली विभाग से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने की मांग की जा रही है।
इस अभियान में प्रमुख रूप से अजितेश शर्मा, सुनील सोनी, गोवर्धन यदु, नीरज राठी, के कृष्णा मुर्ति,द्वारिका शर्मा, दिलीप देवांगन , विजय हरिरामानी,पवन यदु, रामजी धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।