विनोद जैन 
बालोद। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान” युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल है इस पहल पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का इस अभियान का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने आभार व्यक्त किया हैँ
प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन इस जनहितकारी अभियान के माध्यम से समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरण हुआ है तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा मिली है। यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है।
हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अभिभावकों, पुलिस प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, समाज तथा आने वाली पीढ़ी को भी नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनाएँगे।
