विनोद जैन
बालोद | कुछ दिनों पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के बालोद जिला अंतर्गत अर्जुदा मंडल अध्यक्ष नविन राजपूत द्वारा कांग्रेस विधायक कुंवर सिँह निषाद के गृह क्षेत्र अर्जुन्दा मे विकास नहीं होने को लेकर एक पोस्ट सोशल मिडिया मे पोस्ट की थी जिसके बाद यह बात विधायक कुंवर सिँह निशाद को पता चली विधायक निषाद ने भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नविन राजपूत को फोन के माध्यम से अभद्रता के साथ पोस्ट को डिलीट करने की धमकी देते रहे एवं अभद्रता के साथ तानाशाही जैसे शब्दों मे कहा की मै तुम्हे जमीन मे चलने लायक नहीं छोडूंगा, यह बात ज़ब क्षेत्र मे वायरल हुई तो भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृतत्त्व मे सैंकड़ो की संख्या मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अर्जुन्दा थाने का घेराव कर विधायक निषाद के ऊपर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की वहीं इस पुरे मामले मे मुखर होते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिलासपुर संभाग संगठन सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने गुंडरदेही के कांग्रेस विधायक कुंवरसिंह निषाद को आड़े हाथों लेते हुए कहा की विधायक जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को आइना दिखाना कोई गलत बात नहीं हैँ क्षेत्र मे ऐसा कोई विकास का कार्य नहीं हुआ जो विधायक की उपलब्धि हो सके विधायक के संरक्षण मे हर अवैध काम को बल मिल रहा हैँ अवैध काम मे लगे लोग दिनोदिन फल फूल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ विधायक निषाद दादागिरी और दबंगई मे उतारू हैँ भाजपा इसका मुखरता से विरोध करेगी और क्षेत्र की जनता को विधायक के कृत्य से अवगत कराएगी अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा की कांग्रेस के विधायक कुंवरसिंह निषाद अपना इतिहास देखे की वो क्या थे और आज क्या हैं पूरा क्षेत्र जानता हैँ और आने वाले चुनाव मे इनकी दबंगाई को रोकने सबने मन बना लिया हैँ युवा तरुणाई जाग रही हैँ अब इनके आतंक का इतिहास यही समाप्त किया जायेगा हर मोर्चे पर भाजपा संगठन युवाओ के साथ खडे रहेगी
