रफ्तार कार ने होटल में मारी टक्कर दो सवार मोके से भागे

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया। जिले के पाली थाना क्षेत्र के मुदरिया तिराहा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में टक्कर मारते हुए झाड़ियों में जा घुसी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि होटल को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर वाहन नियंत्रित नहीं हो सका और सीधे होटल की ओर चला गया। जोरदार टक्कर के बाद कार झाड़ियों में जाकर फंस गई। हादसे में कार के आगे और पीछे के शीशे टूट गए तथा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

फिलहाल घटना की सूचना पाली पुलिस को नहीं दी गई है। कार घटनास्थल पर ही खड़ी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

होटल संचालिका ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन से बाहर निकले और मौके से चले गए। दोनों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि होटल के ढांचे और सामान को नुकसान पहुंचा है।