दीपक विश्वकर्मा
तपती गर्मी के मौसम में राहगीरों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका पाली की अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने सराहनीय पहल की है नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह-जगह सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था कर दी गई है इससे राहगीरों को इस प्रचंड गर्मी में आसानी से शुद्ध पानी पीने की सुविधा मिल सकेगी शकुंतला प्रधान ने कहा कि गर्मी के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है नगर के कई वार्डों में वाटर फ्रीजर की भी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है

जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है राहगीर एवं नगरवासी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि ऐसी व्यवस्थाएं वर्ष भर बनी रहें।
