दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के पाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतो में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल लगातार जारी है। कहीं अधूरी सड़क, तो कहीं नाली और पुलिया के निर्माण में भारी अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। करोड़ों रुपए की लागत से स्वीकृत योजनाएं अधूरी पड़ी हैं और जो कार्य हुए भी हैं, उनमें गुणवत्ता का अभाव साफ नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से और ग्राम पंचायत सचिव ग्राम सेवक उपग्राम सेवक ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर रहे हैं, जिसके कारण नई बनी सड़कें और नालियां कुछ ही महीनों में टूट-फूट गईं। पुलिया और नाली निर्माण में भी मानकों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
वहीं, प्रशासनिक अधिकारी इस पूरे मामले पर आंखें मूंदे हुए नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ न तो कोई जांच की जा रही है और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो सरकारी धन की बर्बादी और आम जनता की समस्याएं और बढ़ जाएंगी।
