उमरिया में गली मोहल्ले में संचालित होती है कबाड़ की दुकान प्रशासन मौन


दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिला मुख्यालय में गली-मोहल्लों में कबाड़ की दुकानें खुलेआम संचालित हो रही हैं। इनकी आड़ में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन दुकानों के कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे कबाड़ की दुकानों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।

Express MPCG