
दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के पाली का बाजार नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री से पटा पड़ा है। व्यापारी मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री बेचकर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि ग्राहक गंभीर बीमारियों के खतरे में आकर अपनी जान गवा रहे हैं। *हाल ही में हरीश किराना स्टोर से लाखों रुपये का नकली राज्यश्री गुटखा का भंडाफोड़ हुआ था* लेकिन यह मामला समय के साथ ठंडे बस्ते में चला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे ही दर्जनों दुकानें हैं जहां खुलेआम नकली पैकेट, कुरकुरे, चिप्स , नकली नमकीन और गुटखा-पान मसाला और भी अन्य खाद्य सामग्री है जो बिना किसी रोक-टोक के बेधड़क बेची जा रही है खाद्य विभाग और प्रशासन की चुप्पी ने मिलावटखोरों के हौसले और भी बुलंद कर दिए हैं इससे यह प्रतीत होता है कि खाद्य विभाग आम नागरिकों की परवाह न करते हुए उन्हें मौत के मुंह में धकेलना के लिए और गंभीर बीमारियां फैलने के लिए खुलेआम इन मिलावटखोरों को खुली छूट दे रखी है और आम जनता की परवाह न करते हुए अपनी जेब भरने में विभाग लगा हुआ है।।
