
दीपक विश्वकर्मा
बिरसिंहपुर पाली में रेत परिवहन के लिए टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिट) बंद होने के बावजूद शहर में खुलेआम रेत पहुंचाई जा रही और खुलेआम उसे बेचा भी जा रहा अवैध रेत माफियाओं का प्रशासन से मानो एकदम से डर खत्म हो गया है। बिना किसी वैध अनुमति के दिन-रात रेत की सप्लाई जारी है ऐसा प्रतीत होता है की इन अवैध रेत माफियाओं का खुद की नदी है और उसे नदी में मानो रेत की खेती खुद ही करते है इसलिए तो इन रेत माफियाओं को किसी का कोई डर नहीं चाहे शासन हो या प्रशासन हो और शहर की आने को गलियों में इस प्रकार का रेट का भंडारण बिरसिंहपुर पाली में आम हो चला है शहर में खुलेआम रेत माफियाओं द्वारा रेत को बेची जाती है और ग्राहकों से मनमाना दाम वसूल करते हैं प्रशासन की चुप्पी ने इस अवैध कारोबार को और बढ़ावा दे दिया है। कहीं ना कहीं इन अवैध रेट माफिया द्वारा संबंधित विभाग को मोटी रकम पहुंचती होगी तभी तो किसी प्रकार का कोई डर नहीं है इन्हें।
