दीपक विश्वकर्मा
Express== उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाना आम बात बनती जा रही है। ये नाबालिग चालक ना तो यातायात नियमों की जानकारी रखते हैं और ना ही उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होता है। परिणामस्वरूप क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है।
-1-पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
-2-आए दिन हो रही दुर्घटनाएं बढ़ा आम जनता का खतरा
-3-ई रिक्शा चालकों पर नहीं हो रही कार्रवाई
-4-स्थानीय पुलिस नही करती वाहनों की जांच नहीं होती इन पर किसी प्रकार की चालानी कार्रवाई
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन और यातायात विभाग की अनदेखी के चलते ये स्थिति विकराल रूप लेती जा रही है। नाबालिगों को ई-रिक्शा देने वाले मालिक भी जिम्मेदार हैं, जो सिर्फ मुनाफे के लिए बच्चों को वाहन सौंप देते हैं।
जनता और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन इस पर सख्त कार्यवाही करे और नाबालिग चालकों पर रोक लगाई जाए, जिससे पाली में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
