चंद्रहास वैष्णव
जानकारी के अनुसार ग्राम पालानार विकासखंड बास्तानार के 8 श्रमिकों को ओंगोले,जिला-प्रकाशम आंध्र प्रदेश में बंधक बनाए जाने की शिकायत जिला कार्यालय में प्राप्त हुई थी।शिकायत के आधार पर कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा बंधक श्रमिकों को अवमुक्त करने हेतु 3 सदस्यीय दल का गठन किया गया जिसमें पवन कुमार नेताम राजस्व निरीक्षक, नितेश महंत श्रम निरीक्षक, अशोक देशमुख, हेड कांस्टेबल दिनांक 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश हेतु रवाना हुए एवं 3 अगस्त को प्रकाशम जिला के कलेक्टर से मुलाकात कर स्थानीय टीम की मदद से 4 अगस्त को बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराने कार्य स्थल पर पहुंचे और नियोजक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 बंधक श्रमिकों को अवमुक्त कराया और एसडीएम ऑफिस ओंगोले में लाया गया।बंधक श्रमिकों में बस्तर जिले के 13, दंतेवाड़ा के 8, कांकेर के 2, मलकानगिरी के 10, कोरापुट के 5 एवं नवरंगपुर के 1 श्रमिक कुल 39 श्रमिकों को प्रकाशम कलेक्टर द्वारा अवमुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समस्त 39 श्रमिकों को बस द्वारा लाकर दिनांक 7 अगस्त 2025 को सकुशल उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया।
श्रमिकों को 1 माह से मजदूरी नहीं मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए तत्काल नियोजक से राशि 4,64,433₹ (*चार लाख चौसठ हजार चार सौ तैंतीस रुपए*) का भुगतान श्रमिकों को नगद कराया गया।
