बिना लाइसेंस सीमा पर चल रहे कबाड़ का धंधा, जिम्मेदार मौन थाना कोतवाली पुलिस सहित तमाम अधिकारी कब करेंगे कार्रवाई

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में इन दिनों मुख्यालय से शहर की अलग अलग सीमाओं के प्रत्येक चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्लों तक कबाड़ की दुकानें धड़ाधड़ खुल रहीं हैं। बिना लाइसेंस के सालाना लाखों रुपये की आमदनी दुकानदार उठा रहे हैं। क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रही कबाड़ की दुकानों पर सरकारी तंत्र का कोई नियंत्रण ही नहीं रह गया है। इतावरा बाजार , सांकल रोड , वर्तमान सिटी आदि स्थानों पर कबाड़ की दुकानें बगैर लाइसेंस के खुलेआम चल रहीं हैं। बिना अनुमति के संचालित इन दुकानों में कीमती सामानों को सस्ते दामों पर खरीदकर कारोबारी लाखों रुपये कमा रहे हैं। इन दुकानों में कबाड़ की खरीद-बिक्री की न तो रसीद दी जाती है और न ही कोई रिकार्ड रखा जाता है। इतना ही नहीं इनके दलाल ग्रामीण क्षेत्रों से कबाड़ खरीदकर दुकान में खपा देते हैं। हैरत की बात यह है कि इस व्यवसाय में पुलिस और प्रशासन का भी कोई रोकटोक नहीं रहता। प्रशासनिक ढिलाई के चलते जिले के बाहर से आए लोग इस व्यवसाय में सक्रिय नजर आ रहे हैं। लोहे के सामान व घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित कई कीमती सामान कबाड़ी अपने दलालों के माध्यम से खरीद कर लाखों कमा रहे हैं

Express MPCG