
दीपक विश्वकर्मा
Express==उमरिया जिले में खाद्य विभाग की निष्क्रियता और उड़नदस्ता टीमों की कमी के चलते मिठाई बाजार में नकली खोवा और दूध का कारोबार जोरों पर है। त्योहारी सीजन में जैसे-जैसे मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मिठाई बनाने में इस्तेमाल हो रहा खोवा और दूध नकली होने की आशंका है बल्कि इसमें सिंथेटिक तत्वों और केमिकल की मिलावट की भी आशंका है। ये उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर, खाद्य विभाग की उड़नदस्ते की टीमें ना के बराबर सक्रिय हैं, जिससे मिलावटखोरों के हौसले बुलंद हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बाजारों में जांच-पड़ताल न होने के कारण नकली सामग्री खुलेआम बिक रही है त्योहारों पर मिठाइयों की मांग बढ़ने से मिलावट का खतरा दोगुना स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन नियमित रूप से छापेमारी की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
यदि समय रहते खाद्य विभाग जागरूक नहीं हुआ, तो त्योहारों की मिठास लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है।
