उमरिया जिले में सीजन शुरू होते ही झोलाछाप डॉक्टरों की बहार, स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक

दीपक विश्वकर्मा

Express=उमरिया। जिले में बरसात और मौसमी बीमारियों का दौर शुरू होते ही झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी हो गई है। कस्बों से लेकर गाँवों तक बिना किसी डिग्री और लाइसेंस के फर्जी डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक खोल लिए हैं। ये झोलाछाप मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये डॉक्टर ना केवल गलत दवाइयां देते हैं, बल्कि गंभीर मामलों में मरीज की स्थिति और भी बिगाड़ देते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी न तो जांच करते हैं और न ही कार्रवाई। इससे झोलाछापों के हौसले बुलंद हैं और असली डॉक्टरों की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्या कोई बड़ी अनहोनी होने के बाद ही विभाग जागेगा?

Express MPCG