
दीपक विश्वकर्मा
Express= उमरिया जिले में हाल ही में हुए पुलिस विभाग के फेरबदल के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में असामाजिक तत्व और अपराधी एक बार फिर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद, कई इलाकों में पेट्रोलिंग कम हो गई है और इसका फायदा उठाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग खुलेआम अपने मंसूबे पूरे कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता में आई अचानक कमी के कारण अवैध नशा व्यापार, और कबाड़ धंधे जैसे मामलों में तेजी आई है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखें और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करें।
पुलिस विभाग में फेरबदल एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर उसके बाद अपराध बढ़ने लगें तो यह एक गंभीर चिंता का विषय बन जाता है। उम्मीद है कि जिला प्रशासन जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पा लेगा और अपराधियों पर नकेल कसेगा।
