
दीपक विश्वकर्मा
Express= जैसे ही त्योहारों का सीजन नजदीक आता है, वैसे ही उमरिया जिले में नकली दूध और मावे से बनी मिठाइयों का बाजार गर्म हो जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी में ढिलाई का फायदा उठाकर कई मिठाई दुकानदार मिलावटी सामान का उपयोग कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों का स्वाद और गुणवत्ता संदिग्ध हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो नकली मावा और दूध से बनी मिठाइयाँ सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। इससे फूड प्वाइजनिंग, पेट की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
जनता की मांग है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए और नियमित रूप से मिठाई दुकानों की जांच की जाए। नकली सामग्री बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई हो ताकि त्योहारों की मिठास, लोगों की सेहत को नुकसान न पहुंचाए।
