*अवैध रेत खनन मामले में जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने कलेक्टर से मिलकर सौंपा ज्ञापन*

विनोद जैन

बालोद । खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को चूना लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए है।

जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस महासाचिव गुलशन चंद्राकर, आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महामंत्री बालोद ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा अवैध तरीके से रेत खदान बड़े नेताओं के सहयोग से संचालित करने का आरोप लगाया है। रेत खदान बंद नहीं होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की बात कही है।

दस्तावेजों की जांच
जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पर संरक्षण का आरोप लगाया हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मरकाटोला सहित कई गांवों से अवैध तरीके से रेत निकाला जा रहा है। जिससे ग्रामीण जन परेशान है ।
राजस्व विभाग, खनिज विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने के लिए रेत माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन हैं।
खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को चूना लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है एवं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Express MPCG