विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण पर संयुक्त शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, बम्हनी समाधान शिविर में मंत्री केदार कश्यप से हुई चर्चा

कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज़__
फागू यादव,

कोंडागांव, 19 मई 2025: सुशासन त्यौहार के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविरों की श्रृंखला में सोमवार को बम्हनी में आयोजित शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन एवं वन मंत्री केदार कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में व्याप्त विसंगतियों पर गंभीर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात कर वर्ष 2008 के सेटअप को यथावत बनाए रखने, युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने और सहायक शिक्षक से व्याख्याता एवं प्राचार्य पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित करने की मांग रखी।

मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर यथाशीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उपस्थित प्रतिनिधिगण
प्रांतीय महासचिव यशवंत देवांगन, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष कौशल नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष सुकमन नेताम सहित रामदेव कौशिक, महेश कुमार पटेल, चंदूलाल देशमुख, झापेंद्र पिस्दा, दस्सु राम बघेल, दशरथ नेताम, फुलधर देवांगन, जलन पटेल, रमेश कोर्राम, कमलेश सिन्हा, पिलसाय सोरी, गजेंद्र पांडे, दयावती सेठिया, कमला कोर्राम, विनोद मरकाम, रतुराम कोर्राम, रामेश्वर बघेल, मंगल राम पोयम, भूपेंद्र साहू, मूंगा टंडन, सुमित्रा बघेल, अनूप विश्वास, हितेंद्र श्रीवास, कामदास नरसिंग, मुकेश समरथ, ललिता समरथ, केमती साक्षी, रुक्मणी साहू, अनीता कोर्राम, गीता मरकाम, डमरू मरकाम, चिंटू नेताम, रामलाल नेताम आदि उपस्थित रहे।

Express MPCG