यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। 17 मई 2010 को सुकमा जिले के ग्राम चिंगावरम में नक्सलियों द्वारा किये गये बम विस्फोट में निर्दोष जवानों व ग्रामवासियों की हत्या हुई थी जिसकी याद में आज कांकेर शहर के पुराने बस स्टेण्ड में बस्तर शांति समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा मंे चिंगावरम सहित अन्य नक्सली घटनाओं में शहीद हुए जवानों व गांव वालों को श्रद्धांजलि देते हुए लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि बस्तर में नक्सली अब अंतिम सांस ले रहे हैं । केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार ने उनके खात्मे की डेडलाइन तय कर दी है जो कि मार्च 2026 है । भाजपा की सरकार बस्तर में अमन, चैन व खुशहाली लाने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। नक्सलियों ने बस्तर का विकास अवरूद्ध कर रखा था परंतु प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार आने के बाद पिछले 2 वर्षो में सैकड़ों नक्सलियों का खात्मा हमारे वीर जवानों ने किया है। आज सरकार द्वारा नियाद नेल्लार योजना के तहत नक्सल प्रभावित गांवों का सर्वांगीण विकास हो रहा है। छग विकसित राज्य के रूप में स्थापित होगा।
विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि लाल आंतक ने बस्तर को विकास की दौड़ में काफी पीछे छोड़ दिया था परंतु केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने नक्सल सहित किसी भी प्रकार के आंतक को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है जिसके फलस्वरूप नक्सली आतंकी मुठभेड़ मेे मारे जा रहे है। आज बस्तर का चहूंमुखी विकास हो रहा है । नक्सली आंतक में जिन जवानों व गांव वालों में अपनी शहादत दी है उन सभी को शत-शत नमन है। बस्तर के विकास में इन शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नही जायेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास में किसी भी प्रकार का आंतक उस देश के विकास को प्रभावित करने वाला होता है। हमने बस्तर में वर्षो से इन लाल आतंकियों को झेला है परंतु अब सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। हाल ही में नक्सलियो के गढ़ कहे जाने वाले कोर एरिया में भी हमारे जवानों पहूंच हुई है। अब बस्तर में नक्सलियों के लिए कोई भी ठिकाना सुरक्षित नही रहा। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार इस देश से छग से नक्सली समस्या को खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। बस्तर की जो नैसर्गिक सुंदरता है वो पुनः स्थापित होगी।
मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा कि हमारे देश के वीर जवान न केवल सीमा पर अपितु देश के भीतर भी आतंकियो को मुहतोड़ जवाब दे रहे है। इन नक्सलियों ने वर्षो से बस्तर के भोले भाले आदिवासियों को विकास की मुख्य धारा से वंचित रखा, उनका शोषण किया परंतु अब सरकार इन तक पहूंच कर इन्हे भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है।
वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय कुमार मण्डावी व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित करते हुए बस्तर में लाल आतंकियों के हाथों शहीद हुए जवानों व गांव वालों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नही जायेगी। इनके बलिदान के फलस्वरूप ही बस्तर में अब शांति आने लगी है ।
सभा का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मला नेताम ने किया व समापन भाषण भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र नाग नेे दिया ।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री बृजेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण कौशिक, राजीव लोचन सिंह, देवेन्द्र भाउ, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, रामचरण कोर्राम, दिनेश रजक, उत्तम यादव, गिरधर यादव, देवेन्द्र टेकाम, अनूप शर्मा, रूपराम साहू, आशीष कुमेटी, विजय लखवानी, तनूज सिंह ठाकुर, प्रशांत यादव, दीपांशु जैन, भूपेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
