कोंडागांव NH-30 पर भीषण सड़क हादसा — ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

कोंडागांव ब्रेकिंग न्यूज़__
फागू यादव

कोंडागांव, 5 मई 2025: सोमवार शाम करीब 6 बजे कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हीरो शोरूम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विनय मंडावी (20), निवासी कचौरा बनियागांव, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तीनों युवक फ़रसगांव से बनियागांव लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भिजवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए NH-30 पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का गंभीर उदाहरण बनकर सामने आई है।

Express MPCG