कोंडागांव__
– फागु यादव
कोंडागांव, 15 अप्रैल 2025: ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आज पारंपरिक मेला मड़ई कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कार्यक्रम में पहुँचकर ग्राम के सभी देवी-देवताओं के मंदिरों (गुड़ी) में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रकाश चुरगियां, उपसरपंच सोहनलाल कश्यप, सभापति निर्माण एवं विकास गणेश मानिकपुरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थिति में राजू भण्डारी, देवशरण यादव, आनंद पवार, नीलधर कश्यप, पीलू कश्यप, गौतम यादव, इंद्र बघेल, फूलचंद पटेल, हीरा कश्यप, फूलदास मानिकपुरी, पंचू पोयम एवं सुखदेव चौहान शामिल थे।
ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया और इसे ग्राम की समृद्ध संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया।
