कांकेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा 6 अप्रेल से 14 अप्रेल अंतर्गत आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला महामंत्री भाजपा दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की कलेक्ट्रेट रोड, व एसबीआई के पास स्थित मूर्तियों व आसपास साफ सफाई की गई ।
डॉ आम्बेडकर की मूर्तियों व स्थल को पानी से धोकर साफ किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि समय-समय पर महापुरुषों के मूर्तियों के साथ ही आसपास स्वच्छता अभियान चलते रहना चाहिये । इससे देश के महापुरुषों को याद करने के साथ ही स्वच्छता अभियान भी सम्पन्न हो जाता है ।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा भी शहर में स्वच्छता अभियान चलते रहेगा । भाजपा संगठन के माध्यम से भी शहर में विभिन्न कार्यक्रम चलते रहते है ।
इस अवसर पर सुमित्रा मारकोले, हलधर साहू, विजय कुमार मंडावी, राजीव लोचन सिंह, राजा देवनानी, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय सिन्हा, उत्तम यादव, दिनेश रजक, गिरधर यादव, विजय लक्ष्मी कौशिक, मीरा सलाम, रमशीला साहू, जयंत अठभेया, टिकेंद्र ठाकुर, विकास अंभोरे, जयप्रकाश गेडाम, उगेश्वरी उइके, मंजू सारथी, शकुंतला जैन, विजय लखवानी, पप्पू मोटवानी, योगेश साहू, अविनाश नेगी, शैलेंद्र सोरी, लाला नाविक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
