*बारात ले जाने दूल्हों के लिए सजी सजाई दूल्हा गाड़ी एवं बेटियों के शादी हेतू विवाह प्रोत्साहन राशि देकर गरीब परिवारों की मदद कर रहे पार्षद गिरिजेश गुप्ता*

बालोद विनोद जैन

। चुनाव पूर्व किये जनता से वादों को पूरा करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपने अपने घोषणा पत्र जारी करते हैं परंतु बालोद के एक भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने घोषणा पत्र की जगह स्टाम्प पेपर में वचन पत्र जारी किया और चुनाव जीतते ही दूसरे दिन से वचन पत्र में किये वादों को बखूबी पूरा भी करते नजर आ रहे हैं जिसकी चर्चा सिर्फ बालोद जिले में ही नही पूरे प्रदेश में भी होने लगी है
ज्ञात हो कि बालोद नगर पालिका चुनाव में बालोद का एक ऐसा वार्ड जो पूर्व पार्षद पति और पत्नी के लगातार 4 बार जितने को लेकर चर्चा का विषय रहता था यहां से भाजपा लगातार एक ही व्यक्ति एवं उनकी पत्नी से 4 बार चुनाव हार चुकी थी परंतु इस बार एक गजब का फैसला वार्डवासियों ने दिया और भाजपा के गिरिजेश गुप्ता भारी अंतर से चुनाव भी जीते कारण था उनका वचन पत्र जिसमे उन्होंने वार्ड के गरीब परिवार के बेटियों की शादी में 11 हजार की राशि एवं गरीब परिवार के बेटों के लिए दूल्हा गाड़ी की व्यवस्था करने तथा किसी भी आयोजन में वार्ड के किसी भी घरों में डिस्पोजल का उपयोग नही करने 200 थाली गिलास अपने तरफ से देने के वादों से चर्चा में आये लोगो ने विस्वास किया और उन्हें भारी अंतर से जीत ह्यूई जिसकी चर्चा पूरे जिले में होती रही कद्दावर कांग्रेस नेता एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वतमान पालिका उपाध्यक्ष अनिल यादव को उन्होंने पटकनी दी चुनाव जीतते ही तीसरे दिन उन्होंने 200 थाली का सेट खरीदा जो निःशुल्क सभी के लिए उपलब्ध होगा वहीं शपथ ना लेने से पहले ही वार्ड के बेटियों की शादी में स्वयं जाकर अपने वादा को निभाते हुए 11 हजार की नकद राशि दी इसी तारतम्य में पार्षद गिरिजेश गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सीमा गुप्ता वार्ड के मनोज चंद्राकर जागेश्वर ढीमर गणेशी यादव संदीप सिन्हा अनिता पेडरकर लक्ष्मी यादव दिनेश साहू के साथ जाकर वार्ड की दो बेटियों कुमारी जया यादव पिता यशवंत यादव एवं हिमशिखा यादव पिता वीरेंद्र यादव को ग्यारह ग्यारह हजार की राशि एवं वार्ड के बेटों के शादी हेतू दूल्हा गाड़ी की व्यवस्था उनके द्वारा की गई इस अवसर पर पार्षद गिरिजेश गुप्ता द्वारा उनके सहयोग हेतु परिवारजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है

Express MPCG