
भरत भारद्वाज
कोंडागांव – केशकाल क्षेत्र के बहीगांव के प्राचीन शिव मंदिर मे क्षेत्र की जनता एवं भक्तजनों के द्वारा निर्माण कार्य हेतु लंबे समय से लगातार मांग की जा रही थी। जनता की बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम ने बहीगांव के शिव मंदिर में सेड निर्माण स्वीकृत किया एवं समीप में स्थित तालाब में वाल निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया । जिससे श्रद्धालुओं को पूजा पाठ के अवसरों में बैठने एवं भजन कीर्तन करने में सहयोग मिलेगा। बहु प्रतीक्षित मांग पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता एवं श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है । गुरुवार को मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंदिर पुजारी नारायण सिंह एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकजन सतीश पाठक, बोधन सिंह नेताम,सरपंच प्रतिनिधि कैलाश रावटे,लोकेश नेताम, रमेश कुमार,जनपद सदस्य हितेश नेताम,कन्हैया रावटे,गोलू पांडे उपस्थित रहे एवं इस सौगात के लिए क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किये । क्षेत्र क्रमांक 09 के युवा जनपद सदस्य हितेश नेताम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने इस शिव मदिर को सुदृढ़ करने की बात कही थी जो आज पूरी होती नजर आ रही है व निर्माण कार्य पूर्ण होने पर माननीय विधायक महोदय ग्राम वासियों के द्वारा उन्हें आंमत्रित कर धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा ।
