चंद्रहास वैष्णव
बीजापुर
बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर मुठभेड़ के समाप्त होने के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन नक्सलियों के सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली में स्टेट कमेटी मेंबर भी मारा गया है, साथ ही दामोदर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी का सचिव था।
बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली मारे गए हैं, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी दी है।
इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया। मारे गए दामोदर के ऊपर 50 लाख का इनाम भी था। इसके अलावा PPCM हूँगी, देवे, जोगा और नरसिंह राव के मारे जाने की भी नक्सलियों ने जानकारी दी है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए थे पर अब नक्सलियों ने 18 नक्सलियों के मारे जाने की खबर बताई है।
अब तक 12 में से 10 नक्सलियों की पहचान:–जानकारी के लिए बता दें कि पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 12 में से 10 नक्सलियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इसमें आठ लाख रुपये के इनामी 4 नक्सली शामिल हैं। 2- 2 लाख रुपये के पांच और पांच लाख रुपये का एक इनामी शामिल है। वहीं मारी गई पांच में से चार महिलाएं 2- 2 लाख रुपये की इनामी हैं।
दो दिन पहले बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में फोर्स ने 18 नक्सलियों को ढेर किया था। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन हो रहा है। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान चला रही है।
मुठभेड़ के दिन नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल हुए थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर ये मुठभेड़ की थी। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाए थे। सभी जवान सुरक्षित थे।
2024 में हुआ था सबसे बड़ा हमला:–16 अप्रैल 2024 को कांकेर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये। यह देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ थी। जिससे नक्सली डर के भय से कांप उठे। वहीं 30 अप्रैल को 9 घंटे तक चली मुठभेड़ जवानों ने 10 नक्सलियों को मारा था। बूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ था। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल थे। प्राथमिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों में से 2 की शिनाख्तगी डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी। इस साल बस्तर रेंज में 141 माओवादी ढेर हो चुके हैं।
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सली संगठन के विरूद्ध चले अभियानों में बस्तर रेंज के तहत कुल 141 नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों में दो एलएमजी, चार एके-47- 04, एक एसएलआर, तीन इंसास, चार 303 रायफल और चार 9एमएम पिस्टल सहित बड़ी संख्या में अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई हैं।
