जगदलपुर
चंद्रहास वैष्णव
आगामी 15 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है।तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग के साथ साथ प्रशासन के भी पसीने छूटते नजर आ रहे है तो वही अफरा तफरी में कई कार्यो पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है इसका सीधा उदाहरण है गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए लगाए जा रहे बड़े-बड़े स्वागत द्वार आनन फानन में स्वागत द्वार का निर्माण तो करवा दिया गया है लेकिन भारी भरकम स्वागत द्वार केवल अस्थाई रूप से तैयार किए गए हैं जिसे केवल दो चार रस्सियों की मदद से सपोर्ट दिया गया है। पतले पतले वायर से बड़े स्वागत द्वारा को बांधा गया है इसे देखते हुए यहां आभास होता है की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौर में कई ऐसी चूक देखने को नजर आ रही है जिससे सुरक्षा व्यवस्था में विपदा आ सकती है, कहा जा सकता है की हल्की आंधी तूफान या किसी वाहनों के टकराने से भी आसानी से स्वागत द्वार गिर सकते हैं जिससे कोई दुर्घटना या राहगीरों को परेशानी हो सकती है। प्रशासन बस्तर ओलंपिक के समापन को सफल बनाने के पीछे कई तैयारियां का जायजा लेने में विफल नजर आ रही है जिससे दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ जाती है फिलहाल जगदलपुर में दो जगह पर बड़े-बड़े स्वागत द्वारका निर्माण किया गया है जहां पहले चांदनी चौक तो वहीं दूसरा लाल चर्च के नजदीक किया गया है।
