*नल जल योजना की है अजब कहानी आज तक नहीं आया गांव में पानी*

उमरिया जिला

दीपक विश्वकर्मा

आंचलिक उमरिया==सरकार की महत्वाकांक्षी नल जल योजना जिसका उद्देश्य हर घर तक पानी पहुंचाना है अब भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है योजना के तहत हर गांव में पानी की टंकी बनाकर हर घर को नल कनेक्शन से जोड़ना है इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मटका लेकर दूर दराज के कुएं और हैंडपंप से पानी लाने की परेशानी से निजात दिलाना है लेकिन भ्रष्टाचार और विभागीय अधिकारियों की अनदेखी ने इस योजना को बुरी तरह प्रभावित किया है
नलों से घर में पानी आने के पहले ही योजना के सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है जनता तक पानी पहुंचे या ना पहुंचे लेकिन इस भ्रष्टाचार का पैसा अधिकारी तक जरूर पहुंच रहा है घटिया कार्य कर कर सरकारी नुमांडदे अपनी पीठ खुद ही थपथपा लेंगे सरकार द्वारा तय मापडंडों को किनारे कर मनमर्जी से कार्य करना अधिकारीयें की ओर इशारा करता है गुणवत्ता विहीन सामग्रियों का प्रयोग अधिकारियों का हिस्सा उजागर करता है क्योंकि भ्रष्टाचार के पैसे से अपनी जेब भरकर यही अधिकारी गुणवत्ता भी सामग्री और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण बताकर मूल्यांकन करेंगे और अपने उच्च अधिकारियों से बाहबाहि लूटने का काम भी करेंगे लेकिन इस तरह हो रहे भ्रष्टाचार पर कार्यवाही भी होगी या फिर सरकारी ख़ज़ाने की लूठ खसोट यूं ही अपनी रफ्तार में चलती रहेगी
गौरतलब है कि उमरिया जिले में कुछ ही गांव ऐसे हैं जहां ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा है अधिकां गांव में पाइपलाइन बिछाई गई वह भी आधी अधूरी टंकी निर्माण भी आधा अधूरा किया गया ग्रामीणों का कहना है कि कई साल पहले सिर्फ नल लगा पानी तो आज तक नहीं मिला ग्रामीणों को आज भी कोसो दूर से पानी लाना पड़ रहा है
ग्रामीणों के घर व सड़क किनारे पानी सप्लाई के लिए स्टाफ पोस्ट लगाया गया पानी सप्लाई के लिए गांव में पाइपलाइन विस्तार किया गया वहीं कहीं टांकी निर्माण भी कराया गया लेकिन पाइप के कनेक्शन में आज तक पानी नहीं आया जिसके चलते लोगों को इस योजना के तहत पेयजल नहीं मिल पा रहा है
नल जल योजना का पानी तो ग्रामीण वासियों को तब नसीब होगा जब गुणवत्ता पूर्वक योजना को अंजाम दिया जाएगा लेकिन जब तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारी रहेंगे तो नल जल योजना यूं ही उमरिया जिले में ठप रहेगी।

Express MPCG