विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला के समस्त राइस मिल मालिक विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज एक दिवसीय धरने पर बैठ गए हैं जिला राइस मिल एशोसियेशन के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बताया कि सभी राइस मिलर्स खरीफ फसल वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए मिलिंग कार्य करने में असमर्थ है उन्हें पिछले 3 सालों का विभिन्न मदो से मिलिंग कार्य का भुगतान नही किया है जिससे मिल मालिकों को मिल चलाने से लेकर अनेक तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं पहले मिलिंग कार्य 120/-₹ दिया जाता था जिसे आधा करके केवल 60/₹ कर दिया गया है ऐसे में कैसे मिल मालिक मिलिंग कार्य करेंगे वहीं उन्होंने आगे बताया कि धान के उठाव एवं मिलिंग पश्चात चांवल जमा करने में किसी कारण वश देर होने पर जुर्माना भी लगाया जाता है जो कि न्यायसंगत नही है वहीं बारदाना बिल में त्रुटि होने के चलते 3 सालों से उसका भुगतान और यूजर चार्जेस भी नही मिला है खरीफ फसल 2024 – 25 में शासन के द्वारा बनाये गए नियमो में विरोधाभास नजर आ रहा है ऐसे में मिल मालिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है इन सब मांगो को समय रहते पूर्ण नही किये जाने की स्थिति में मिल मालिक आगे मिलिंग कार्य नही करेंगे इन सबकी जवाबदारी भी शासन और प्रशासन की होगी
आज के इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जिला सचिव आकाश कटारिया कोषाध्यक्ष रतनलाल नाहटा मोहन भाई पटेल दीपक उपाध्याय दिलीप सांखला मनोहर नाहटा रमेश बाफना सुबोध टावरी नीलेश नाहटा मनीष राठी प्रदीप चौरड़िया चन्देश जैन अजय वैष्णव सागर सांखला ललित पटेल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे
