उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा 
एसईसीएल जोहिला एरिया में एसईसीएल प्रबन्धन ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए हजारों आवास बना रखे है। कंपनी के हजारों से भी अधिक आवास अतिक्रमण की चपेट में है। वही एसईसीएल की भूमि पर भी सैकड़ो कब्जाधारियों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर रखा है। 2017 में जनहित याचिका मे फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट की डबल बेंच ने कंपनी के आवासों समेत कंपनी के स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया था। उसके बावजूद मामला ठंडे बस्ते में था। अब अचानक एसईसीएल प्रबन्धन अतिक्रमण की चपेट में आये आवासों को खाली कराने के लिए आवासों में रह रहे लोगो का सर्वे करा रहा है। इसके साथ ही अतिक्रमण की चपेट में आये आवासों में नोटिस चस्पा कर रहा है। जिसके तहत आवासों में कब्जा कर अवैध रूप में गैर कोयला मजदूरो को आवासों में नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जल्द ही अवैध अतिक्रमणों एवं आवासों में गैर कोयला कर्मचारीयो की जानकारी एसईसीएल मुख्यालय भेजा जाएगा।।
