
दीपक विश्वकर्मा
पाली विकास खण्ड के अधिकारी और कर्मचारियों के ऊपर गाज गिरी है और विकास खण्ड पाली के CEO ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विकास खण्ड पाली की ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास के 16 हितग्राहियों के विरुद्ध अनियमितता की जांच में पाया कि चौदह हितग्राहियों की राशि का दुरूपयोग किया गया है। पात्र एवं स्वीकृत हितग्राही के स्थान पर समान नाम के एवं अन्य व्यक्तियों का परिवर्तन CEO विकास खण्ड पाली के लोगिन आई.डी. का इस्तेमाल कर लिया गया है। जिसमे राशि का अंतरण पतरूराम भगत सहायक लेखा अधिकारी प्रथम सिग्नेचरी एवं CEO विकास खण्ड पाली के डिजिटल सिग्नेचर मो इब्राहिम नोमानी, ब्लक समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास द्वारा किया गया है।
जिसमे वित्तीय वर्ष 24 फरवरी 2017 से 19.05.2023 के मध्य आरोपीगणो द्वारा योजना की राशि रूपये 1700000.00/- एवं मजदूरी की राशि 109860.00 / – कुल रूपये 1809860.00 (अठारह लाख नौ हजार आठ सौ साठ) शासकीय धनराशि धोखाधडी कर दुरूपयोग किया जाना पाया गया पात्र हितग्राहियों को अपने लाभ से वंचित किया गया।
उक्त कार्य हेतु मो इब्राहिम नोमानी, ब्लक समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास के द्वारा ग्राम पंचायतों के आई.डी. से गलत जियोटैग करना, पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों से दबाव बनाकर गलत जियोटैग, गलत खाते प्राप्त करना, मुख्य कार्यपलन अधिकारी के आई.डी. से खाते परिवर्तन करना, एवं सहायक लेखा अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अधिकारी के डिजिटल सिग्रेचर का जानबुझकर दुरूपयोग कर शासकीय धनराशि की धोखाधडी कर दुरूपयोग करना पाया गया इनके विरूद्ध शासकीय योजनाओं की राशि का दुरूपयोग करने, अपात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने, मरे हुये हितग्राहियों के नाम से राशि का आहरण फर्जी तरीके से किया गया साथ ही धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और जांच की जा रही है।
