अव्यवस्थाओ के बीच विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, पानी की व्यवस्था थी कम, पानी के लिए तरस खिलाड़ी

भरत भारद्वाज

फरसगांव – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है। इस ओलंपिक में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी में 09 नबम्बर शनिवार फरसगाँव के आदर्श स्कूल मैदान में विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । प्रथम दिन इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के जूनियर वर्ग के महिला , पुरूष करीब 450 खिलाडियों ने भाग लिया । जिसमे रस्सा खीच , खो खो खेल सम्पन्न करवाया गया ।

पेयजल काउंटर में पानी की व्यवस्था रही कम, पानी के लिए तरसे खिलाड़ी –

इस प्रतियोगिता में खेल स्थल पर खिलाड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था की गई थी।वही पेयजल के लिए अलग से काउंटर बनाया गया था जहां पर पानी की व्यवस्था में कमी देखी गई। पेयजल काउंटर में एक से दो पानी की पानी मे डिब्बे रखे हुए थे जिसमें थोड़ी देर बाद पानी खत्म हो गया इस बीच खिलाड़ियों दोपहर में पानी नही मिल पाया । काउंटर में रखे डिब्बे खाली थे जिसके कारण खिलाड़ियों को पानी के लिए तरसा पड़ा ।

आपको बता दे की कलेक्टर द्वारा विगत दिनो बैठक कर बस्तर ओलंपिक खेल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद व्यवस्था में कमी देखी गई । जबकि अभी पांच दिनों का खेल बाकी है ।

Express MPCG