विनोद जैन 
बालोद । बालोद जिले सहित दुर्ग भिलाई एवं बेमेतरा के खेतों की प्यास बुझाने वाली एवं भिलाई के स्टील प्लांट तक अपने पानी से गर्म लोहा को ठंडा कर देश के विकास में भागीदारी निभाने वाली बालोद की जीवनदायिनी तांदुला नदी की दयनीय स्थिति को ध्यान में रखकर बालोद के व्यापारियों सहित जागरूक नागरिकों ने एक माह पूर्व लोकसभा के सांसद भोजराज नाग विधायक संगीता सिन्हा नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा एवं बालोद कलेक्टर को ज्ञापन दिया था एक माह बीत जाने के बाद भी आजतक उस विषय पर कार्यवाही आगे बढ़ते नजर नही आने पर लोगो मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है सभी की निष्क्रियता तांदुला नदी के लिए अभिशाप बनता नजर आ रहा है कुछ दिनों पूर्व जिस तरह से गंगरेल महोत्सव मनाया गया उसी तर्ज पर तांदुला महोत्सव के आयोजन की मांग यहां के लोगो ने रखी थी पर अब तक कोई बात आगे नही बढ़ती दिख रही है खनिज न्यास के अरबो रुपये आने के बाद भी जिले के जीवनदायिनी से भेदभाव समझ से परे है आने वाले दिनों में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को आम जनता सवाल करेगी तब इन लोगो का जवाब क्या होगा यह भी देखना दिलचस्प होगा खैर जवाब जो भी हो लोगो को सवाल जवाब से ज्यादा तांदुला में रिवर फ्रंट बनाने पर होने वाले फायदे नजर आ रहे हैं पर शासन प्रशासन की नजरअंदाज करने वाली हरकत इस जीवन दायिनी नदी के लिए भारी ना पड़ जाए इस बात की चिंता लोगो मे है
