मुंगवाल में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन*

भानुप्रतापपुर, यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

ग्राम पंचायत मुंगवाल में पांच दिवसीय क्रिकेट कार्यक्रम का समापन एवं पुरुष्कार वितरण हुआ* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप *रूहाब मेमन उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में आयुष शर्मा* जनपद सदस्य श्रीमति निर्मला कावड़े कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच महेश उयके ने की रूहाब मेमन ने अपने उद्धबोधन में कहा आज के दैनिक जीवन में खेल के कई महत्व है क्रिकेट ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के खेल से स्वास्थ्य और उत्साह तो बढ़ता ही है, साथ ही स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। क्रिकेट के खेल से इसके साथ-साथ आपसी एकता तथा भाईचारा का विकास भी होता है। जितने वाली टीम विजेता टीम केंवटी इलेवन को बधाई और उपविजेता साल्हे टीम ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया साथ दोनों टीमों को उज्जवल भविष्य की कामना करता हु सफल आयोजन के लिए समिति सदस्यों को शुभकानाएं दी

Express MPCG