अनयंत्रित ट्रैक्टर पलटी चालक की मौत

दीपक विश्वकर्मा

एक्सप्रेस=उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महोबादादर मे ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार सदन सिंह पिता स्व माहु सिंह उम्र 34 वर्ष दोपहर लगभग 12 बजे अपने ट्रैक्टर से खेत जा रहा था, घर से महज 50 मीटर दूर स्थित पुलिया के पास ट्रैक्टर अनयंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया, जिस कारण चालक सदन सिंह पिता माहु सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना नौरोजाबाद थाने को दी गई, घटना की सूचना मिलते नौरोजाबाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर शव का पी एम आदि कराकर परिजनों को सौप दिया गया है आगे जांच कार्यवाही जारी है।

Express MPCG