विनोद जैन
बालोद । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस पिटाई से हुई एक युवक की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है दोनो पक्षो के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस एक कदम आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ बन्द का आह्वान करती है जिसका असर लगभग सभी जगहों पर देखने मिल रहा है वहीं बालोद जिला मुख्यालय में भी स्वयं विधायक संगीता सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बालोद बन्द करवाने मोटर सायकिल और स्कूटी में सवार होकर व्यापारियों से दुकान बंद करने का आह्वान करते नजर आयी वहीं बालोद के व्यापारियों ने भी पूर्व घोषित बन्द का संर्थं करते हुए दोपहर 2 बजे तक अपनी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया वहीं बालोद बन्द पूर्णतः सफल रहा इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामजी भाई पटेल विकास चोपड़ा पुरुषोत्तम पटेल दुलीचन्द गोयल प्रेमचंद झिरसागर अनिल यादव विनोद बंटी शर्मा संतीश यादव हसमुख टुवानी कमल टुवानी पप्पू देशलहरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे
