NH-30 फरसगांव अस्प्ताल चौक के पास अज्ञात ट्रक ने युवक को कुचलकर हुआ फरार डिवाइडर पार करने के दौरान हुआ हादसा

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर के अस्प्ताल चौक के पास शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे जगदलपुर को ओर जा रही एक अज्ञात ट्रक ने डिवाइडर पार कर रहे युवक को कुचलकर कर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँची । पुलिस ने मृतक यूवक की पहचान बानगांव निवासी कांतू बघेल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनो की उपस्तिथी में फरसगाव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु चीरघर भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन का उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल आया हुआ था, जो देर रात अस्पताल चौक के पास घुमते हुए डिवाइडर पार कर रहा था जिसे अज्ञात ट्रक ने कुचलकर जगदलपुर की ओर फरार हो गया।

Express MPCG