विनोद जैन
बालोद । एक देश, एक चुनाव पर केंद्र की मोदी सरकार ने मुहर लगा दी है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने देश में सभी चुनाव एक साथ करवाने के लिए बनी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कमिटी की रिपोर्ट को पास कर दिया। इसके बाद देश में ‘एक देश, एक चुनाव’ की राह से सस्पेंस दूर हो गया है।
बता दे कि, देश के इस बड़े चुनाव सुधार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ में कराए जाएंगे। उसके दूसरे चरण में स्थानीय निकाय चुनाव 100 दिन के भीतर करवा लिए जाएंगे।
वन नेशन वन इलेक्शन को बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू वरिष्ठ नेता यशवंत जैन पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा पूर्व विधायक प्रीतम साहू वीरेंद्र साहू आदि नेताओ ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से देश के चुनावों में होने वाले करोड़ो रूपये बचेंगे जो देश के विकास में काम आएगा वहीं चुनावो से बार बार आचार संहिता के कारण देश एवं प्रदेशो का काम जो अधूरा रहता है उसे पूरा करने में काफी समय भी बचेगा भाजपा के नेताओं ने एक देश एक चुनाव के मोदी केबिनेट के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं राष्ट्रीय नेतृत्त्व का आभार प्रकट करते हुए अच्छी पहल बताया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने आज देशहित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। एक देश, एक चुनाव’ देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगा, चुनावी खर्च कम करेगा और विकास कार्यों में तेजी लाएगा।
