विनोद जैन
बालोद । नगर पालिका अंतर्गत कुछ वार्डो को छोड़कर लगभग सभी वार्डो में नलों से गन्दाजल निकल रहा है बारिश में वैसे भी जलजनित बीमारियों के संक्रमण होते हैं ऊपर से पालिका प्रशासन द्वारा नलों से गन्दाजल देना लोगो मे नागवार गुजर रहा है जिन अमीरों के घर आर ओ या फिल्टर लगा है उन्हें इस बात की चिंता कम है पर उनका क्या जो ले देकर जलकर ही जमा कर देते हैं वो कहां से साफ पानी लाएंगे बालोद में दो वाटर एटीएम लगा था जो अब सिर्फ सफेद हाथी ही साबित हो रहा है ना प्रशासन को चिंता ना जनप्रतिनिधियों की कोई खोज खबर है इस मामले में । खैर जो भी हो पर शहर के कुछ युवाओ ने जनता की तकलीफों को समझने के बाद नगर विकास समिति के बैनर तले अब उग्र आंदोलन का मन बना लिये है शहर के वार्डो में जाकर लोगों को इस बाबत जागरूक भी कर रहे हैं वही आंदोलन हेतु रूपरेखा भी बनाई जा रही है युवा तरुणाई जाग रही है आंदोलन किस स्तर का होगा ये भविष्य के गर्भ में है पर शुरुवात तो हो रही है यही काफी है कुम्भकर्णीय नींद से पालिका प्रशासन और उनके मस्तमौला जनप्रतिनिधियों को जगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर कब वाटर फिल्टर प्लांट से शुद्ध जल बालोद के हर घर पहुंचेगा यह भी देखना बाकी है वर्षो पूर्व खुले में सामान्य सभा के एक दिखावे में स्वच्छ जल हर घर देने नही तो पालिका से इस्तीफा देने का कोरा वादा जनता से करने वाले उन जनप्रतिनिधियों को जनता जनार्दन समय आने पर याद जरूर दिलाएगी वैसे भी अब पालिका का चुनाव सर पर है फिर भी वर्तमान सत्ताधीश इस पर कोई पहल नही किये तो नुकसान उठाना पड़ सकता है नगर सरकार को
