दीपक विश्वकर्मा
आंचलिक बिरसिंहपुर पाली — नगर पालिका परिषद पाली में आज स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर के ऐतिहासिक सगरा तालाब वार्ड नंबर 09 से शुरू किया गया । इस कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने स्वयं स्वच्छता का संदेश देने के लिए अपने हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई करने लगी।
नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और नगर के पार्षदों ने नगर की साफ-सफाई को चाक चौबंद बनाने के लिए रविवारीय बाजार में झाड़ू लगाकर बाजार को लेकर साफ कर नगर वासियों को संदेश दिया कि आप लोग अपने घरों और आसपास स्वच्छ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।अगर हम अपने आसपास स्वच्छ रखें,तो हमारा मिशन सफल हो जायेगा । नगर को स्वच्छ बनाने का महती संदेश देने के पश्चात नगरपालिका परिषद के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना 02 का लाइव प्रसारण का कार्यक्रम को देखा और सुना गया ।
नगरपालिका परिषद पाली व्दारा आज स्वच्छता चैंपियन एवम नगर के सफाई मित्रों का भी सादर सम्मानित किया गया , साथ ही स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर का खिताब रवि प्रेमचंदानी और बृजेश तिवारी को देते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
आज प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव से स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर नगर वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।
कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष शकुंतला प्रधान,, नगरपालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, पार्षद गणों में भरत प्रजापति, घनश्याम कुशवाहा, श्रीमती प्रमिला जगवानी, श्रीमती अंजू पटेल, श्रीमती सोना सिंह, श्रीमती सविता सिंह, पूर्व पार्षद ओंकार विश्वकर्मा, रामजी पटेल, अन्त्योदय समिति सदस्य विष्णु विश्वकर्मा, मां बिरासनी सेवा समिति सदस्य विवेक अवधिया, प्रेम गुप्ता,शहीद अहमद, मंडल उपाध्यक्ष कामता प्रसाद, विश्वकर्मा, राजकुमार खरे, प्रकाश साहू, बृजेश तिवारी, रवि प्रेम चंदानी, नगरपालिका परिषद पाली के उपयंत्री संतोष कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा,विजय महतेल एवं एस बी एम सहायक नोडल विपिन विश्वकर्मा, के साथ नगरपालिका परिषद पाली के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
आज नगरपालिका परिषद में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुश्री शकुंतला प्रधान ने नगर में सामुहिक श्रमदान करते हुए इस अभियान के मुख्य उद्देश्य को आमजन तक पहुंचा कर जागरूकता का संदेश दिया गया।
स्वच्छता का हमारा संकल्प तभी सफल होगा जब सहभागिता से इस अभियान में जुड़ेंगे, तो यह अभियान नगर के लिए वरदान बन जायेगा । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष स्वच्छता अभियान पूरे पखवाड़ा भर चलाया जाएगा ,जो कि स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर देश और विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न स्वच्छ गतिविधियों के आयोजनों के साथ सफल रूप से मनाने का संकल्प नगरपालिका परिषद पाली ने लिया है ।
